August 31, 2026

 कांग्रेसियों ने युकां जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि कवि जोशी के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा। पार्टी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युकां, एनएसयूआई की बैठक हुई। यहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित युकां जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उनके उवल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि यूथ कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस मौके युकां जिलाध्यक्ष ने सभी से सहयोग का भरोसा जताया। इस मौके पर बालकृष्ण, किशन कठायत, सजन लाल टटा, भीम कुमार, ईश्वर पांडेय, अंकुर उपाध्याय, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।