बागेश्वर में 14 से 19 नवंबर तक कराएं क्रिकेट खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन
बागेश्वर। जिले के क्रिकेट खिलाडिय़ों को एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन का मौका मिला है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के सचिव रमेश दानू ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की गाइडलाइन के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 14 सितंबर से 19 सितंबर तक सभी आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए (अंडर 14, 16,19, 23 तथा सीनियर एवं महिला व पुरुष)रजिस्ट्रेशन खोल दिया गया है। जिन खिलाडिय़ों ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो अपना रजिस्ट्रेशन 14 सितबर से 19 सितबर के बीच जरूर करवा लें। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कोई भी खिलाड़ी सीएयू की किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9568727378 पर संपर्क कर तथा 9720250675 राम पांडेय तथा 901299073 से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
