Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

डीएम ने किया कोषागार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोषागार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पंजिकाओं को जांचा। कोषागार की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने एक व दो तालक में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंजिकाएं, दस्तावेज और अभिलेखों की जांच की। जिसमें वह सही पाए गए। उन्होंने कर्मचारियों से एक तालक व दो तालक में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। ताकि वहां रखे गए अभिलेखों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने कोषागार की सभी पंजिकाओं को अद्यतन रूप में रखने को कहा। कर्मचारियों को कार्यालय की देखरेख संबंधी अन्य निर्देश भी दिए। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, राजेश आर्या, महेश चंद्र लोहनी, प्रेम चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement