March 13, 2026

उत्तराखंड सरकार का आदेश भी निष्प्रभावी हैं गरुड़ में, अभी भी वसूला जा रहा मनमर्ज़ी किराया

बागेश्वर, गरुड़ । जहाँ एकतरफ पूरे देश मे जनता एक लंबे लॉक डाउन से पहले ही त्रस्त हुई पड़ी हैं । और सबके सामने भयंकर बेरोजगारी एक दुःस्वप्न की तरह मुँह बाएं खड़ी हैं। इसी कशमकश में लोग जैसे तैसे अपना जीवन यापन करने को मजबूर है।
आज की तारीख में लोग घर से बाहर बाजार की ओर रुख करने से पहले अनेक बार सोच रहे है कि कैसे आसमान छूती महंगाई का सामना किया जाए।
इनसब से हटकर प्राइवेट टेक्सी ट्रैवलर्स ने लोगो की परेशानियों में ओर इजाफा कर दिया हैं।
एक लंबे अर्से से कोरोना महामारी के चलते सरकार ने दोगुना किराया जनता के सर डाल दिया था। जिससे कि अभी 2 शासन स्तर से निजात मिलने का फरमान जारी किया जा चुका है।
लेकिन बहुत अफसोस कि बात है कि मुख्य सचिव द्वारा पूर्ववत किराया निर्धारित किये जाने के आदेश जारी कर दिए जाने पर भी आजतक गरुड़ में संचालित टैक्सी वालो ने अपने किराए में कोई भी कमी नही की हैं। और गरुड़ से दयनोई पूर्व की भांति 50 रुपये किराये प्रति सवारी वसूली जारही है।
इस सम्बंध में जब गरुड़ टैक्सी यूनियन अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि स्थानीय पुलिस हमे पूर्व की भांति सवारी नही ले जाने दे रही हैं जिस कारण उन्होंने आजदिन तक किराये में कोई भी रियायत जनता की मुहैया नही कराई हैं। यहाँ तक कि उन्होंने टैक्सी चालकों को एक वीडियो भी फोन में दे रखा है जिसे ड्राइवर हर सवारी को सुना रहे है।
इस संम्बंध में जब इस पत्रकार द्वारा बैजनाथ थाना में फोनकर जानना चाहा तो फोन पर उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा ऐसी कोई कार्यवाही नही की गई हैं। और हम सरकार के आदेश का पूर्ण पालन कर रहे हैं।
इसी सम्बन्ध में जब सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बागेश्वर कृष्णा पलड़िया से बात की गई तो उनका कहना था कि यह स्पष्ट सरकार के नियमो का उल्लंघन हैं और वे इसपर अतिशीघ्र ठोस कार्यवाही करेंगे।
गरुड़ टैक्सी यूनियन अध्यक्ष का कहना है कि उनके पास अभीतक कोई भी लिखित आदेश आजतक प्राप्त नही हुआ है।
यहाँ यह ध्यान देने योग्य बात है कि शासन द्वारा 3 दिन पूर्व जारी किया गया आदेश आखिर आजतक क्यों इनके पास नही पहुच पाया हैं। जबकि मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा 3 दिनों पूर्व समस्त उत्तराखंड के डीएम, समस्त उत्तराखंड एसपी सहित परिवहन विभाग को दे दिया गया था।
डिजिटल इंडिया के इस दौर में देहरादून से गरुड़ पहुचने में इस आदेश को 3 दिन लगना जनता के जहन में अनेक सवाल पैदा कर रहा हैं।
हालांकि फोन पर हुई बात सहायक परिवहन अधिकारी ने कहा कि समस्त थानों को जल्द इस सम्बंध में अवगत करा दिया ाजायेगा ।
खैर बात जो कुछ भी हो जनता को तो इस लम्बे लॉक डाउन में इस दुगुने किराये ने खून के आँसू रुला ही दिए है जो कि आजतक बदस्तूर बेरोकटोक जारी हैं और सरेआम सरकारी फरमान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

यहाँ आपको यह भी बताते चले कि क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता इस मनमर्ज़ी किराये का कई बार विरोध भी कर चुके हैं साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा हैं कि यदि तुरंत किराया कम नही किया गया तो वे इस सम्बंध में जिलाधिकारी से बात करेंगे।