May 8, 2026

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने किया दो लाख दस हजार के 14 खोये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द

 

बागेश्वर । जनपद पुलिस की साइबर क्राईम सैल द्वारा वर्ष 2019-2020 में जनपद में खोये हुए मोबाईल फोन के सम्बन्ध में जांच कर 14 लोगों के मोबाईल फोन बरामद किये गये। जिन्हें आज दिनांकः 01-10-2020 को *श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा* पुलिस कार्यालय में मोबाईल स्वामियों को उनके खोये हुए मोबाईल फोन लौटाये गये। *जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,10,000(दो लाख दस हजार) है।* खोया हुआ फोन पाकर लोगों द्वारा जनपद पुलिस व साइबर क्राइम सैल के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

You may have missed