March 26, 2026

महाविद्यालय गरुड़ में विधिवत संचालित होगी एमए की कक्षायें, लगेगा मोबाईल टॉवर : धन सिंह रावत

बागेश्वर  गरुड़।   प्रदेश में संचालित महाविद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं से आच्छादित करने के लिए हर कॉलेज को प्राचार्य दियें गयें हैं, कोर्इ भी बच्चा जमीन पर नही बैठेगा, प्रत्येक कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर उपलपब्ध करा दिये जायेगे व प्रत्येक कॉलेज को खेल मैदान उपलब्ध करायेंगे तथा कॉलेज में पढने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत पुस्तकें उपलब्ध करा दी जायेगी यह बात डॉ0 धन सिंह रावत, मा0 मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटाकॉल एवं दुग्ध विकास,उत्तराखंड सरकार ने आज सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरूड जनपद बागेश्वर में 144.19 लाख की लागत से नवनिर्मित प्राचार्य कक्षा तथा कक्षा कक्षों के लोकार्पण अवसर पर कही। इस दौरान मा0 मंत्री ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालयों में छ: माह के अंतर्गत तथा शुद्व पेयजल से जोड दिया जायेगा तथा इसके साथ ही हर महाविद्यालयों में कम से कम 10 शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा तथा जिन महाविद्यालों में 10 हजार से अधिक छात्र संख्या हैं उन महाविद्यालयों में 50 शौचालयों का निर्माण करा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में लैबों की स्थापना की जायेगी तथा जहां भवन की आवश्यकता हो वहां भवनों का निर्माण कर दिया जायेगा। तथा महाविद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए रैंप बना दियें जायेगे, ताकि उन्हें अपनी कक्षा में जाने में कोर्इ परेशनी न हो। इस दौरान मा0 मंत्री ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालयों में 4-4 स्मार्ट क्लास शुरू करने हेतु 10-10 कम्प्यूटर दियें जायेगे। इसके साथ ही उन्होने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य सूबे के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक महाविद्यालयों में फोर जी कनेक्शन शुरू कराने के लिए कॉलेजों में टॉवर लागने की घोषणा की जायेगी। तथा मा0 मंत्री जी द्वारा अगले वर्ष से राजकीय महाविद्यालय गरूड में एम0ए0 की कक्षायें विधिवत रूप से संचालन कराने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें आर्इ0ए0एस0, पी0सी0एस0 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होकर सफलता प्राप्त करें। इसके साथ ही उन्होने कॉलेज के शिक्षकों से कहा कि महाविद्यालयों में उचित शैक्षणिक माहौल तैयार करने के साथ ही कॉलेज को ग्रीन एवं क्लीन कैम्पस बनाने की दिशा में कार्य करें। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रत्येक कॉलेजों तथा महाविद्यालों में इस वर्ष से सोलर प्लांट लगा दियें जायेगें। इस दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा राजकीय महाविद्यालय गरूड के लिए 10 लाख पुस्तकों, 05 लाख फर्नीचर, एक एलर्इडी, 10 लाख खेल सामाग्री इत्यादि व 02 लाख प्रयोगशाला निर्माण तथा 10 लाख की धनराशि जैनरेटर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए देने की घोषणा की। इस दौरान मा0 मंत्री ने कहा कि मेरा प्रयास रहता हैं कि प्रत्यके कॉलेज में हर छ: माह में भ्रमण कर कॉलेजों की मूलभूत सुविधाओं को दिलाने के लिए भरसक प्रयास करू। इस दौरान मा0 मंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों में उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने के लिए जो भी प्रोफेसर अच्छा कार्य करेगे उन्हें डॉ0 भट्ट दर्शन पुरस्कार से नवाजा जायेगा तथा उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए एक पदोन्नति एवं एक बार उनकी स्वेच्छानुसार अन्य महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने महाविद्यालय भवनों के लोकार्पण अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रीय जनता को बधार्इ देते हुए कहा कि मा0 मंत्री जी के प्रयासों से ही क्षेत्र की जनता की पुरानी मांग पूरी हुर्इ हैं। जिसके लाभ महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रओं, क्षेत्र की जनता व महाविद्यालय परिवार को मिलेगा। इस अवसर पर विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गरूड हेमा बिष्ट, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, ललित लटवाल, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, प्राचार्य गरूड महाविद्यालय डॉ0 प्रेमलता, छात्र संघ सचिव पवन काण्डपाल, कोषाध्यक्ष पंकज दुबे, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दिप्ती पांडे, पूर्व अध्यक्ष दीपक खुल्बे सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ0 हेम चन्द्र दुबे द्वारा किया गया।