March 26, 2026

बागेश्वर पुलिस ने स्मैक तस्कर को 3.36 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने  नशे की बढ़ती हुई प्रवृति पर अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निदेर्शित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री महेश चंद्र जोशी, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 05:10:2020 को *श्री डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में* कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान हाईडिल तिराहा बागेश्वर के पास वाहन संख्याः Uk- 02 A-2797 में सवार व्यक्ति *अर्जुन बाल्मिकी पुत्र कालीचरण निवासी हाल नुमाईशखेत बागेश्वर मूल निवासी धुनाली स्टेशन जिला संभल उ0प्र0 उम्र-27 वर्ष,* के कब्जे से कुल- 3.36 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामदा स्मैक के आधार पर उक्त अभियुक्त अर्जुन बल्मिकी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाना कोतवाली बागेश्वर में *FIR No.- 158/2020 धारा 08/21 NDPS Act* में अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदा स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 10,000/-(दस हजार) रूपये आंकी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांकः 05-10-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।