Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

पुलिस कर्मी नवाजे गए राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदकों से

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा 18 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदकों से अलंकृत किया गया। विशिष्ट सेवाओं के लिये ‘‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’’ अजय रौतेला, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र। संतोष कुमार, उपनिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय एवं बसन्ती लाल, से0नि0 पुलिस उपाधीक्षक,जनपद ऊधमसिंहनगर को प्रदान किया गया।
विशिष्ट सेवाओं के लिये ‘‘पुलिस पदक’’ रोशन लाल शर्मा, सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, हरीश चन्द्र सती, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल, इन्द्र सिंह राणा, निरीक्षक, ना0पु0 सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी, जीत सिहं पोखरिया से0नि0 पी0सी0वि0श्रे0 46 पीएसी रूद्रपुर, गोविन्द राम, (से0नि0), पी0सी0वि0श्रे0 46 पीएसी रुद्रपुर,
जगतराम जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल, खुशहाल सिंह बिष्ट,पुलिस उपाधीक्षक,सचिवालय सुरक्षा, चक्रधर अन्थवाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून, महानन्द, (से0नि0)निरीक्षक,ना0पु0 जनपद हरिद्वार, दीवान सिंह (से0नि0) 46 पीएसी रुद्रपुर, कान्ति बल्लभ पाण्डे, (से0नि0) सहायक सेनानायक,46 पीएसी रुद्रपुर,गोपाल सिंह दसौनी, (से0नि0) निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून, सुन्दर सिंह(से0नि0) पीसी ,46 पीएसी रुद्रपुर, महेश चन्द्र जोशी, (से0नि0) उ0नि0 वि0श्रे0 पुलिस मुख्यालय देहरादून, चन्द्रपाल(से0नि0)हे0का0 46 पीएसी रुद्रपुर को प्रदान किया गया। 18 अगस्त 2018 को भकड़ा हिटाणु डुंडा, जनपद उत्तरकाशी राजस्व क्षेत्रान्तर्गत घटित 11 वर्षीय नाबालिग बालिका की बलात्कार के बाद हत्या के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित होने के फलस्वरूप मनोज कुमार ठाकुर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा इस संवेदनशील जघन्य अपराध की विवेचना को अत्यंत लगन एवं प्रोफेशनल तरीके से सम्पन्न कर घटना का अनावरण किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर 17 दिवस में अभियोग से सम्बंधित समस्त साक्ष्य एकत्र कर दिनांक 03 सितम्बर 2018 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय को प्रेषित किया गया। घटना के सफल एवं त्वरित अनावरण हेतु महामहिम राज्यपाल द्वारा मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तरकाशी को सम्मानित किया गया।
सर्वोत्तम थाना- पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मानकों के अनुरुप जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना सितारगंज को सर्वोच्च थाना चुना गया तथा संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक सितारगंज को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड के उपरान्त देश के प्रथम राज्य पुलिस, उत्तराखण्ड पुलिस हिमरक्षक डेयर डेविल्स के मोटरसाईकिल दल द्वारा अपने हैरतअंगेज करतब दिखाये गये। इसके साथ ही महिला पाईप बैण्ड, श्वान दल, घुड़सवार पुलिस, अमेजिंग राइफल ड्रिल तथा कमाण्डो दस्ते द्वारा आंतकवादियों से मुठभेड़ व एस0डी0आर0एफ0 द्वारा आपदा के दौरान बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती, लोकेश्वर सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक, शेखर चन्द्र सुयाल पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ विभिन्न शाखाओं जैसेः. ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, पुलिस दूरसंचार, दंगा नियन्त्रण, डॉग स्क्वाड, कमाण्डो दस्ता, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, सीपीयू आदि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक पूनम प्रजापति, एवं आरक्षी फायर मनीष पन्त द्वारा किया गया।

You may have missed

Advertisement