कांग्रेस ने किया अपने स्टार प्रचारकों की सूची का विस्तार
देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा नगर निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची का विस्तार करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक डाॅ0 जीतराम, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 रमेश पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट एवं प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोड़ा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से अपेक्षा की है कि वे नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने में सहयोग करेंगे।
