Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गूगल ने 14 माह से लापता किशोर को परिजनों से मिलाया

रुडकी। घर से 14 माह पहले लापता किशोर ढंढेरा से मिला। ढंढेरा निवासी राव इमरान ने गूगल की मदद से बचे के घर वालों का पता लगाया। परिजन बचे मिलने पर काफी खुश है। जिला उन्नाव के कस्बा सफीपुर निवासी कमलेश का 13 वर्षीय पुत्र मिथलेश 14 महीने पहले कस्बे में ही मेला देखने गया था। बताया गया कि मेला देखने के बाद बचा ट्रेन से नानी के पास जा रहा था लेकिन वह गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गया। रुड़की उतरने के बाद बचा ढंढेरा में कबाड़ी की दुकान पर काम करने लगा। लॉकडाउन के समय कबाड़ी की दुकान बंद होने पर बचा बेसहारा हो गया। इसी दौरान ढंढेरा निवासी राव इमरान से बचे की मुलाकात हुई। उन्होंने बचे को अपने पास रख लिया। राव इमरान ने बचे से बातचीत कर गूगल की मदद से कस्बा सफीपुर के चेयरमैन का मोबाइल नंबर हासिल किया। व्हाट्सएप पर बचे की फोटो भेजकर पूरी जानकारी जुटाई। गुरुवार को बचे की माता फूल दुलारी, पिता कमलेश और दादा बचे को ढंढेरा लेने पहुंचे। बचे के मिलने पर माता-पिता खुशी से झूम उठे। उन्होंने राव इमरान का दिल से आभार प्रकट किया। इसके बाद माता पिता बचे को अपने साथ ले गए।

Advertisement