Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

लाहूर घाटी में जल्द होगी बैंकिंग सुविधा, बैंक अधिकारियों ने किया सर्वे

बागेश्वर गरुड़ । जिला पंचायत मन्युडा श्रीमती रूपा कोरंगा ने आज लीड बैंक के वरिष्ठ अधिकारी जौहरी जी व मर्तोलिया जी के साथ लाहुरघाटी में बैंक खोलने हेतु एक स्थलीय सर्वे किया । जिसमे बैंक अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगो की परेशानियों को भी सुना व आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बैंक खोलने की पत्रावली शासन को भेज दी जाएगी
श्रीमती कोरंगा ने सभी स्थानीय जनसमुदाय को आश्वस्त किया कि वह हरदम क्षेत्र की हर समस्या के समाधान हेतू उनके साथ हमेशा तत्पर रहेगी। आज की इस सर्वे में जिला पंचायत सदस्य वज्युला इंद्रा परिहार, एडवोकेट ग्रीश कोरंगा, दीपक पाठक व क्षेत्र की ग्रामसभाओं व क्षेत्र पंचायत सदस्य के सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement