March 17, 2026

बागेश्वर में आज 14 नए कोरोना संक्रमित

बागेश्वर ।  मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 वी0के0सक्सेना द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 282 लोगो के सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 23148 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 765 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 697 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 63 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। तथा 05 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 14 नए केस आए हैं। तथा 03 मरीज को आज डिस्चार्ज किया गया ।