Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

सोमेश्वर पुलिस ने एक व्यक्ति को साढ़े सात लाख रूपये की चरस के साथ किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा ।  श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व से ही चलाई गयी पहल ऑपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थो की तस्करों की गिरफ्तारी के साथ जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं साथ ही एसओजी एवं थानों द्वारा तस्करों पर लगातार नजर रखते हुए कार्यवाही भी की जा रही है।
दिनाॅक- 14.10.2020 को एसओजी की सूचना पर प्रभारी एसओजी एवं थानाध्यक्ष सोमेश्वर की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान *भैसड़गाॅव रोड* में तहसील से सोमेश्वर बाजार को आने वाले पैदल आरसीसी मार्ग पर *दीवान सिंह भण्डारी उम्र 38 वर्ष* पुत्र रतन सिंह निवासी- ग्राम झुनी कपकोट जिला बागेश्वर, हाल निवासी- नवाबी रोड जोशी गार्डन थाना कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल को *07 किलो 546 ग्राम नाजायज चरस (साढे़ सात लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार* किया गया है। उक्त सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर में *दीवान सिंह भण्डारी के विरूद्व* मु0अ0सं0- 32/2020 धारा-8/20 एनडीपीएस अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उक्त मामले में *थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ पर उक्त चरस अपने पैतृक गाॅव झूनी कपकोट बागेश्वर से लाकर मोहल्ला गाॅधीनगर हल्द्वानी में नव-युवाओं को बेचने हेतु ले जा रहा था।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के तस्करों को गिरफ्तार करने वाली *पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 1000 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत* करने की घोषणा की है।

You may have missed

Advertisement