March 8, 2026

दो बहनों के साथ छेड़खानी करने वाले को 24 घंटों के भीतर कांडा पुलिस ने किया रावतसेरा से गिरफ्तार

 

बागेश्वर । कल एक युवती  ने  थाना कांडा में लिखित तहरीर दी कि दिनांक 28-10-2020 को शाम 04:00 बजे जब वह और उसकी बहन अपने खेत में काम करने (खाद्य डालने) को जा रही थी तो भगवान सिंह पुत्र आन सिंह निवासी- माणा कभड़ा, कांडा* ने पीछे से आकर उसकी छोटी बहिन और उसके साथ छेड़खानी/अभद्रता की गई तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर *थाना कांडा में मु0अ0स0- 37/2020 धारा- 354क/506 भा0द0वि0 एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम भगवान सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत किया गया।* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुवे श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने  त्वरित संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष कांडा को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।* मामले में *श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष काण्डा श्री प्रहलाद सिंह द्वारा पुलिस टीम गठित की गई* व पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त की तलाश की गई। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों द्वारा 24 घंटों के भीतर अभियुक्त को रावतसेरा के पास से गिरफ्तार कर आज दिनांकः 30-10-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह थाना कांडा उ0नि0 सुरभि राणा आरक्षी प्रकाश गैड़ा आरक्षी अशोक कुमार आरक्षी जीवन चंद्र आरक्षी चालक भुवन चंद्ररहे।