March 12, 2026

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने बदली करवट , पड़ सकती हैं बर्फ

देहरादून। उच हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। बदरीनाथ और केदारनाथ में आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। बढ़ती ठंड के बीच धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राय में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण मौसम में बदलाव आ रहे हैं। दीपावली से पहले प्रदेश में ठंड महसूस की जा सकती है। राय के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उत्तराखंड में लगातार ठंड का इजाफा हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में मैदानी इलाकों के मुकाबले काफी ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को कई तरह की मुश्किलें पेश आ रही हैं और वे पूरा दिन धूप के नीचे बैठ ठंड से निजात पा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। जिसके तहत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हो सकता है। जिसके साथ ही देहरादून और हरिद्वार समेत अन्य मैदानी जिलों में भी सर्दी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का असर भी बढ़ सकता है।