Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

कोट्युरा ने जैसर को हराकर जीता भिलकोट क्रिकेट टूर्नामेंट

बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड में आज नवयुवक मंगल दल भिलकोट द्वारा आयोजित किर्केट टूर्नामेंट में न्याय पंचायत भिलकोट के घेटी घन्कुल्हाडी स्टेडियम में जैसर और कोट्युरा के मध्य फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया ।

जिसमें जैसर ने पहले टास जीत कर निर्धारित 20 ओवर में 173 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए कोट्युरा की टीम ने एक विकेट शेष रहते यह मैच जीत लिया ।

कोट्युरा की तरफ से सबसे ज्यादा 57 रन नन्द किशोर ने आखरी ओवर में लगातार 3 सिक्स लगा कर अपनी टीम को विजय दिलाई , और मैन आफ द मेच बने ,, साथ ही पुरे टूर्नामेंट में सौरव को मैन आफ द सीरीज चुना गया ।

टूर्नामेंट में कुल 42 टीमों ने प्रतिभाग किया । जिसमें आज विजेता टीम को 5100 व उपवेजेता को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार ट्राफी के साथ दिया गया।
फाईनल मैच में दर्शकों को आखोदेखा हाल दीपक व राजू द्वारा सुनाया गया और रमेश सिंह व प्रकाश परिहार अंपायर की भूमिका में रहे।
मुख्य अथिति के रूप में हरीश रावत सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि , वर्तमान में नयी पीढ़ी एक तरफ जहा इंटरनेट / ऑनलाइन गेमो की की जद में आ रही है जिस कारण शारीरिक फिटनस की कमी हो रही है ,,भविष्य में भी इस प्रकार खेलो का आयोजन किया जाना आवश्यक है जिस से नव जवानों की सर्वागीं विकास होगा ।

Advertisement