Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

60 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरतार

बागेश्वर। एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने 60 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरतार किया है। युवक शराब लेकर रीमा क्षेत्र की ओर बेचने का जा रहा था। कोतवाली में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चला रही है। जिसके तहत लगातार तस्कर और अवैध विक्रेताओं को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि अभियान के तहत संयुक्त टीम नगर में चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली। जिसके आधार पर टीम ने बालीघाट तिराहे के पास से मनोज निवासी माणीगांव, दोफाड़ को गिरतार किया। उसके पास से चार पेटियों में 192 पव्वे रम और एक पेटी में 12 बोतल व्हिस्की की बरामद की गई। बरामद शराब का युवक के पास कोई दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरतार कर लिया। कोतवाली लाने के बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। एसआई रौतेला ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब व चरस के खिलाफ व्यापक अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरतार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी के एसआई दीपक बिष्ट, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, राजेश भट्ट, गिरीश बजेली और कोतवाली पुलिस के एसआई जीवन सिंह चुफाल, आरक्षी अशोक पंवार और राकेश भट्ट शामिल थे।

Advertisement