Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

चारापत्ती लेने गई महिला की भालू के हमले में मौत

चमोली। विकासखंड घाट के वादुक गांव में जंगल से चारापत्ती लेने गई महिला की भालू के हमले में मौत हो गई। वहीं अन्य महिलाओं ने मौके से भागकर जान बचाई। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को खरी-खोटी सुनाते हुए भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वादुक गांव निवासी 45 वर्षीय महेशी देवी पत्नी उमराव सिंह गांव के निकट जंगल में चारापत्ती लेने गई थी, उनके साथ अन्य महिलाएं भी थी। घास काटते वक्त अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। घास काट रही अन्य महिलाओं के पीछे भी भालू भागा, उन्होंने आबादी की ओर भागकर जान बचाई। साथ ही अन्य ग्रामीणों को भालू के हमले की जानकारी दी। सूचना के बाद स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में भालू का आतंक लंबे समय से है। हर साल चारापत्ती एकत्र करने वाली महिलाओं को भालू शिकार बनाता है। लेकिन, वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

Advertisement