Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

प्रदेश में कोरोना के 512 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

देहरादून। राय में शुक्रवार को कोरोना के 512 नये केस सामने आए हैं। कुल पांच मरीजों की मौत हुई है। मौत का कुल आंकड़ा 1138 पहुंच गया है। राय में अभी 4051 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस मौजूद हैं। जबकि कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 70205 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 16 केस अल्मोड़ा, 14 बागेश्वर, 45 चमोली, 12 चंपावत, 204 देहरादून, 39 हरिद्वार, 43 नैनीताल, 35 पौड़ी, 27 पिथौरागढ़, 20 रुद्रप्रयाग, 23 टिहरी, 22 यूएसनगर, 12 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए। शुक्रवार को 585 मरीज ठीक भी हुए। 10994 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। 13048 सैंपल जांच को भेजे गए। 17685 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। रिकवरी रेट अब 91.72 प्रतिशत पहुंच गया है। संक्रमण दर 5.73 प्रतिशत पहुंच गई है। शुक्रवार को एक मरीज की सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी, एक दून मेडिकल कालेज, एक एस ऋषिकेश, एक बेस अस्पताल श्रीनगर, एक मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर में मौत हुई।

Advertisement