Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

जल संस्थान के जेई ने किया स्थलीय निरीक्षण

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के धूराफाट पेयजल योजना के मुय पंप का बाल्ब खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत गत दिनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की। डीएम के आदेश के बाद जल संस्थान के जेई दीनदयाल टटा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जल्द योजना से लोगों को पानी पहुंचाया जाएगा। टटा ने कहा कि बाल्ब खराब होने से टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।

Advertisement