Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

देहरादून में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा ओ.एन.जी.सी आॅडिटोरियम सभागार में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अन्तिम दिन के प्रशिक्षण में शामिल निर्वाचन कर्मियों को ब्रिफ किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन में लगे कार्मिक अपने दायित्वों को भलीभांति समझकर निर्वाचन की गोपनीयता, विश्वसनीयता और गतिशीलता बनाये रखेगें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्मिक को प्रशिक्षण के पश्चात भी अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति किसी भी प्रकार का कोई संदेह तो उसे समय रहते प्रशिक्षण दे रहे मास्टर टेªनरों के माध्यम से दूर कर लें। निर्वाचन ड्यूटी में सभी पूर्ण जानकारी व आत्मीयता से तैयार होकर जायेंगे, क्योंकि निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती व भूल के लिए कोई गुजाईश नही रहती है। उन्होनें निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों को टीम भावना से आपसी समन्वय से कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसका उचित समाधान करनें के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक जीएस रावत ने भी प्रशिक्षण ले रहे निर्वाचन में लगे कार्मिकों को बड़ी सावधानी एवं गम्भीरता से निर्वाचन कार्य को करने के लिए पूरे मन से अपने दायित्वों को निभाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी समय कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की शंका होने पर कभी भी उनसे व्यक्तिगत अथवा मास्टर टेªनरों के माध्यम से उनका समाधान पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 9 से 12 नवम्बर तक चले पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारी में आज चैथे व अन्तिम दिन के प्रशिक्षण में क्रमशः 8,6,4 व 7 अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जो भी कार्मिक 9 से 12 नवम्बर तक के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं उनसे स्पष्टीकरण मांगा जायेगा और स्पष्टीकरण के प्रति उत्तर से सन्तुष्ट न होने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीर ंिसंह बुदियाल ने अवगत कराया है कि निर्वाचन में लगे ऐसे कार्मिक जो किसी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता भी है उनके आवेदन के अनुरूप विभिन्न आरओ द्वारा कुल 873 पोस्टल बैलेट जारी किय थे आज तक उसके सापेक्ष कुल 713 (लगभग 81 प्रतिशत्) मत पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने ऐसे कार्मिकों से अपेक्षा की है कि जिन्हे सम्बन्धित आरओ से पोस्टल बैलेट जारी हो चुका है वे सम्बन्धित आरओ के यंहा अपना मतपत्र (पोस्टल बैलेट के माध्यम से) जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, मास्टर टेªनर एम जफर खान, नमित रमोला व प्रवीण गोस्वामी सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Advertisement