Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

कांग्रेस से आधा दर्जन से अधिक लोग और 6 वर्ष के लिये निष्कासित

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा नगर निकाय चुनाव में जिला कांगे्रस कमेटियों से मिली शिकायतों के उपरान्त पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है उनमें नगर निगम, देहरादून के वार्ड से नेमचन्द सूर्यवंशी, नगर पालिका परिषद टिहरी से शकुन्तला नेगी, सीमा कृशाली एवं आकाश कृषाली, नगर पंचायत भीमताल से राकेश बृजवासी, नितेश बिष्ट, गोविन्द सिंह नेगी तथा नगर पालिका परिषद, मसूरी से अनुज गुप्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। श्री धस्माना ने बताया कि कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन को तोड़ेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

You may have missed

Advertisement