April 18, 2026

किसान सम्मान निधि के बारे में सीएससी संचालको के साथ करे बैठक : डीएम

बागेश्वर ।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं एस0र्इ0सी0सी0 योजना का जनपद में सफल क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों को उक्त योजना से लाभान्वित करने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर संबंधित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जनपद में चिन्हित व लाभान्वित कियें गयें किसानों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर कृषि रक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में 36412 किसान हैं जिनमें से 34961 का डाटा पोर्टल पर फीड कर उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा हैं। तथा 1384 किसान ऐसे हैं, जिनका आधार एवं बैंक खाते का मिलान न होने के कारण उन्हें पोर्टल पर उनका डाटा फीड नहीं हो पा रहा हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देश दियें कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी जिसके लिए उन्होने निर्देश दियें हैं कि जिन किसानों के आधार एवं खाते के मिलान में परेशानी हो रही हैं इसके लिए सी0एस0सी0 सेंटरों के संचालकों के साथ बैठक कर आधार को सही कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र व्यक्ति को उक्त योजना से लाभान्वित किया जा सकें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि जिन किसानों का सत्यापन किया जाना हैं उनका सत्यापन तत्काल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि इस संबंध में जो भी शिकायतें प्राप्त हुर्इ हैं उन शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। बैठक में एस0र्इ0सी0सी0 योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दियें कि जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय द्वारा संचालित योजना राज्य पोषित, केन्द्र पोषित/वाह्य सहायतित तथा नाबार्ड सहायतित योजनाओं तथा परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों के सदस्यों को स्वंय सहायता समूहों एवं आजीविका सृजन हेतु वित्त पोषित कियें जाने के साथ-साथ बेरोजगार युवक व युवतियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर नियमित मासिक आय का रोजगार अथवा स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार की योजनाओं से जोडने के लिए अपने-अपने विभागों की कार्य योजना तैयार करें, जिससे चिन्हित 14473 परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें इसके लिए उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दियें हैं कि वे गांव में स्वंय जाकर संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करायें तथा बेरोजगार युवा किस क्षेत्र में रोजगार करने के इच्छुक है उन्ही के इच्छानुसार रोजगार के आवेदन भरवाकर संबंधित योजना से लाभान्वित किया जाय। इसके लिए उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को समय-समय पर उक्त योजना का संबंधित अधिकारियों के साथ मांनिटरिंग करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला उद्यान अधिकाारी आर0के0सिंह, पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के0एस0कम्र्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी बी0सी0जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, कृषि रक्षा अधिकारी नवीन जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।