Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं तो वीडियो कांफ्रेंसिंग से कर सकेंगे मुख्यालय में फरियाद

देहरादून। पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं तो अब आप वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा मुयालय से संवाद कर सकेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा एक जनवरी से शुरू की जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने प्रत्येक शुक्रवार को एक घंटा ऑनलाइन शिकायतें सुनने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे पुलिस कार्य में पारदर्शिता की ओर से एक कदम बताया है। शनिवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि महत्वपूर्ण प्रकरण जिनमें शिकायतकर्ता पुलिस की जांच या कार्रवाई से संतुष्ट न हो, तो वे सीधा महानिदेशक व अन्य उच अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हैं। लेकिन, अब ऐसे शिकायतकर्ताओं को मुयालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसी शिकायत की जांच-विवेचना की समीक्षा पुलिस मुयालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही कर ली जाएगी। पूर्व में ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता और जांच अधिकारी को पुलिस मुयालय बुलाया जाता था, जो कई बार शिकायतकर्ता के लिए संभव नहीं हो पाता। दूरस्थ जिलों से भी मुयालय आने में शिकायतकर्ता को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे से 13.00 बजे तक पुलिस महानिदेशक या पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। जिसमें शिकायतकर्ता, जांच अधिकारी और विवेचना अधिकारी अपना-अपना पक्ष रखेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस जनपद स्तर पर जनपद प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी भी शामिल होंगे। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया के तहत भी जरूरी है और साथ ही इससे पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी।

Advertisement