April 21, 2026

कपकोट पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 किलो 189 ग्राम अवैध चरस के साथ किये तीन आरोपी गिरफ्तार।

 

बागेश्वर । श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा मुक्त बागेश्वर बनाने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।*
उक्त क्रम में *श्रीमती संगीता, क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 05-12-2020 को *थाना प्रभारी कपकोट उ0नि0 श्री अविनाश मौर्य द्वारा मय पुलिस टीम के साथ* थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान पशु चिकित्सालय कपकोट के पास संदिग्ध वाहन स्विफ्ट डिजायर संख्याः UK-07-AH-0531 को चैक किये जाने पर उक्त वाहन में सवार व्यक्ति देवेंद्र छेत्री, हिमांशु कुमार व विनोद कुमार के कब्जे से अवैध चरस बरामद की गयी।
इस पर *श्री प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी महोदय कपकोट की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा* आरोपी देवेंद्र छेत्री, हिमांशु कुमार व विनोद कुमार को चैक किये जाने पर उक्त तीनों अभियुक्तों के *कब्जे से कुल 01 किलो 189 ग्राम चरस बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,10,000/-(एक लाख दस हजार) रूपये आंकी गयी।* पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपी देवेंद्र छेत्री, हिमांशु कुमार व विनोद कुमार को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना कपकोट में उक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 100/20, 101/20 व 102/20 धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को मौके पर ही सीज किया गया। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को आज दिनांकः 06-12-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*पूछताछ का विवरणः-*
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह दूरस्थ गांवों से सस्ते दामों में अवैध चरस को खरीदकर लाये थे, जिसे ऊंचे दामों में देहरादून में बेचकर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकें।

आरोपियों का विवरण देवेंद्र छेत्री पुत्र श्री देवी सिंह निवासी- किछूवाला, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र- 26 वर्ष *अभियुक्त के कब्जे से प्राप्त चरस- 466 ग्राम  हिमांशु कुमार पुत्र श्री भुवन राम निवासी- बैड़ा मझेड़ा, थाना- कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र – 19 वर्ष। *अभियुक्त के कब्जे से प्राप्त चरस- 381 ग्राम  विनोद कुमार पुत्र श्री गज राम निवासी- धरमघर थाना कांडा, जनपद बागेश्वर हाल- निवास- अपर नेहरू ग्राम बालाजीधाम थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र-30 वर्ष हैं।