Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

कौसानी पुलिसने चैकिंग के दौरान 1 किलो 41 ग्राम अवैध चरस के साथ किया एक गिरफ्तार

 

बागेश्वर। श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा मुक्त बागेश्वर बनाने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांकः 07-12-2020 को *थानाध्यक्ष सुश्री निधि शर्मा, थाना कौसानी द्वारा पुलिस टीम के साथ* थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान मुखबिर की सूचना पर छतरी बैण्ड, कौसानी के पास संदिग्ध व्यक्ति हंसा भारती से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 01 किलो 41 ग्राम चरस बरामद की गयी। जिसको उक्त व्यक्ति अपने बैग में रखकर बेचने के लिए सोमेश्वर(अल्मोड़ा) ले जा रहा था।* इस पर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी हंसा भारती को गिरफ्तार कर थाना कौसानी में उक्त के विरूद्ध चरस की तस्करी करने पर मु0अ0सं0- 12/20, धारा- 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। *बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग 1,04100/-(एक लाख चार हजार एक सौ) रूपये आंकी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांकः 08-12-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने उत्साहवर्धन हेतु थानाध्यक्ष कौसानी को 2,000/- रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया*

गहन पूछताछ के उपरांत यह ज्ञात हुआ कि पूर्व में भी हंसा भारती द्वारा लगभग 15 बार चरस को खरीदकर सोमेश्वर में बेचा जाता रहा है।

आरोपी  हंसा भारती पुत्र स्व0श्री शिव भारती निवासी- ग्राम- पल्यूड़ा, थाना- सोमेश्वर, जिला- अल्मोड़ा, उम्र- 60 वर्ष, शिक्षा- आठवीं हैं।

पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष सुश्री निधि शर्मा थाना कौसानी आरक्षी सुरेन्द्र कुमार आरक्षी कुलदीप आर्या- म0आरक्षी माला पाण्डा आरक्षी चा0 दीवान सिंह रहे।

Advertisement