निगरानी समिति ने किया स्टेजिंग एरिया का निरीक्षण
बागेश्वर । उच्च न्यायालय के आदेश के पालन पर गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति ने आज बिलौना में बनायें गयें स्टेजिंग एरिया का निरीक्षण कर जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ परीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली, जिसमें समिति के सदस्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सीनियर जज सीडी त्रिचा रावत, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविंद भंडारी और अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सीनियर जज सीडी त्रिचा रावत ने स्टेजिंग एरिया में तैनात कार्मिकों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ परीक्षण व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। स्टेजिंग एरिया में तैनात फार्मासिस्ट बिनीता ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि स्टेजिंग एरिया निरंतर कार्य कर रहा हैं, तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों का डाटा फीड करते हुए सभी का थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। इसके साथ ही संवेदशीलनशील क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों का ट्रूनेट एवं आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्टेजिंग एरिया में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी एवं परीक्षण हेतु 12 कर्मचारियों की तैनाती की गयी हैं इसके साथ ही सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है। उन्होने स्टेजिंग एरिया में तैनात कार्मिको से कहा कि कोरेाना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कडी निगरानी रखते हुए सभी का डाटा तैयार किया जाय एवं सभी लोगो का सैंपलिंग अनिवार्य रूप से की जाय। इसके साथ ही उन्होने स्टेजिंग एरिया में बेहतर साफ-सफार्इ व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्टेजिंग एरिया को निरंतर सैनेटार्इजेशन करने को कहा तथा आने वाले लोगो को कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
