Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में गाड़ी की टक्कर लगने से युवक की मौत

बागेश्वर। बोलेरो गाड़ी की छत पर सामान चढ़ा रहे युवक को मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक अपनी बहन को ससुराल छोड़कर घर को लौट रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन के चालक ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। हादसे के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील क्षेत्र के तोली गांव का युवक योगेंद्र सिंह गढिय़ा (26) पुत्र दर्वान सिंह गढिय़ा खाईबगड़ के पास अपने भाई भजन सिंह की गाड़ी बोलेरो संया यूके02 टीए-1683 की छत में सामान चढ़ा रहा था। उसका भाई भी सामान चढ़ाने में मदद कर रहा था। अचानक पीछे की ओर से मैक्स गाड़ी संया यूए01-5976 अचानक बैक में आई और बोलेरो से टकरा गई। टक्कर लगते ही योगेंद्र गाड़ी से जमीन में गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे गंभीर अवस्था में उसी मैक्स वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। जहां डॉ. प्रतीक ने उसकी जांच की और युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक महेश सिंह दानू पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ढोक्टीगांव ने स्वयं को पुलिस के समुख सरेंडर कर दिया है। इधर थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बताया कि युवक शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद युवक के माता-पिता सहित पूरा परिवार सदमे में है।

Advertisement