Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

23 दिसंबर को सदन में पारित होंगे विभिन्न विधेयक, प्रश्नकाल चलेगा

देहरादून। शीतकालीन सत्र के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस दौरान 23 दिसंबर को सदन में होने वाली कार्रवाई पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के उपरांत बताया कि 23 दिसंबर को सदन के पटल से उत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901)(संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान विधेयक 2020 पारित होंगे। वहीं हेमंवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2020 को सदन के पटल पर पुनर्विचार हेतु रखा जाएगा। श्री अग्रवाल ने अवगत किया कि 23 दिसंबर को आधा दिन असरकारी दिवस होगा साथ ही प्रश्नकाल चलेगा। कल दोबारा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्देयश, विधायक प्रीतम सिंह, विधायक खजान दास, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, विधायी के सचिव प्रेम सिंह खीमपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement