Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लगी सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक

देहरादून। देहरादून में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, 25 दिसंबर, 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले के होटल, रेस्टोरेंट, बार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक कार्यक्रम और पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उस पर आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 और उत्तराखंड महामारी रोग कोविड-19 एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement