Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता समेलन संपन्न

बागेश्वर। बागेश्वर तहसील के बाद आम आदमी पार्टी का काफलीगैर तहसील का कार्यकर्ता समेलन संपन्न हुआ। खरेही, धूराफाट व रीठागाड़ क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने आप का दामन पकड़ा। कठपुडिय़ाछीना में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह पहले पार्टी ने जिला मुयालय में कार्यकर्ता समेलन किया। अब काफलीगैर में समेलन हो रहा है। यह कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को अछा समर्थन मिल रहा है। लोग कांग्रेस और भाजपा से परेशान है। इसलिए उनके साथ जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में उत्तराखंड में उनकी पार्टी का सीएम होगा। दिल्ली की तर्ज पर यहां का विकास होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क पर पार्टी लगातार काम करेगी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने उनकी पार्टी का दामन पकड़ा है। इस मौके पर सुंदर धौनी, हीरा सिंह रौतेला, जगमोहन मेहता, नंदन सिंह असवाल, चंदन मेहता, सुंदर राम, कमल राणा, महिपाल मेहता, मोहन नेगी, आशा देवी, संजय कुमार, मोहन चंद्र आदि मौजूद रह

Advertisement