Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सरकारी अस्पतालों में महंगा होगा नए साल से इलाज

देहरादून। राय के सरकारी अस्पतालों में नए साल से इलाज महंगा हो जाएगा। ओपीडी पर्चे से लेकर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की जांच दरें भी दस फीसदी तक बढ़ जाएंगी। दरअसल, वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, राय के अस्पतालों में यूजरचार्ज स्वत: ही दस प्रतिशत बढ़ जाते हैं। इसी के तहत नए साल में दर बढ़ाने की तैयारी चल रही है। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का पर्चा 25 रुपये में बनता है। अब नए साल से 28 रुपये चुकाने होंगे। अल्ट्रासाउंड अभी 518 रुपये में होता है, यह शुल्क भी अब 570 रुपये हो जाएगा। एक्सरे 182 की जगह 200 रुपये में होगा। शेष जांचें और आईपीडी शुल्क भी बढ़ेगा। बता दें कि प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में हर साल चिकित्सकीय सुविधाओं में वृद्धि की जा जाती है।

Advertisement