May 3, 2026

ऑनलाइन आवेदनों पर हो जल्द कार्यवाही : डीएम बागेश्वर

बागेश्वर ।  जनपद में औद्योगिकरण को बढावा देने एवं नवीन औद्योगिक इकाइयों को सुगमता पूर्वक स्थापित करने दृष्टिगत जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखंड उद्यम एकल खिडकी सुगमता समिति की बैठक संपन्न हुर्इ। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग जी0पी0 दुर्गापाल द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विभागीय पोर्टल पर जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें तीन माइनिंग व एक पोल्ट्री फार्म से संबंधित है। जिसके संबंध में उत्तराखंड पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड, अग्नि शमन, पॉवर कॉरपोरेशन तथा जल संस्थान ने अपनी सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एकल खिडकी सुगमता व्यवस्था अंतर्गत प्राप्त होने वाले सभी प्रस्तावों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित कियें जाय, साथ ही उन्होने यह भी निर्देश कि यह व्यवस्था बनायी जाय कि आवेदन कर्ता का आवेदन संबंधित विभाग आदि के पास अग्रेतर कार्यवाही के लिए सीधे पहुंचे। उन्होंने बैठक में यह भी निर्देश दियें कि एकल खिडकी व्यवस्था के व्यवहारिक पहलुओ को धरातली स्वरूप देने के लिए यह आवश्यक हैं कि इस व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों का तीव्रता से निस्तारण हो सकें एवं आवेदको को अनावश्यक रूप से न भटकना पडे, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होने महाप्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि वे एकल खिडकी व्यवस्था के विभागीय पोर्टल में वांछित संशोधन हेतु निदेशालय को पत्राचार करें। बैठक में टेलीकॉम टॉवरों की स्थापना हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि टॉउन प्लांनर आदि की आंनलार्इन आर्इडी बनवाते हुए आवश्यक कार्यवाही करें ताकि संबंधित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। इस संबंध में उन्होने यह भी निर्देश दियें कि आंनलार्इन आवेदनों के तीव्रता निस्तारण हेतु जनपद में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आर्इटीडीए से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बीडी जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, लीड बैंक एन.आर. जौहरी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, र्इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा, सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।