May 3, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 11.587 किलोग्राम चरस (अनुमानित लागत 11,58,700 ग्यारह लाख अठावन हजार सात सौ रूपया ) के साथ किये 2 तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री मणिकांत मिश्रा  के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री एंव नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के क्रम पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री महेश चन्द्र जोषी  के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.12.2020 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा थाना श्रेत्रान्तर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था /अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान नीलेश्वर तिराहे मे *1.पूरन चन्द्र पोखरियाल पुत्र नन्दादत्त पोखरियाल ग्राम लोदिगॉव पौडी गढवाल के कब्जे से  6.257 किलोग्राम 2. प्रदीप रावत पुत्र प्रद्युमन  रावत निवासी बांगखाल रांझावाला देहरादून के कब्जे से 5.330 किलोग्राम अवैध चरस कुल 11.587 किलोग्राम चरस परिवहन करते हुए मय वाहन संख्या UK07AG 8604 (ईनोवा कार ) के साथ गिरफ्तार किया गया,* जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0 संख्या  205/2020 , 206/20 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताछ में  बताया गया कि हम लोग गांव क्षेत्र से सस्ते दामो पर चरस खरीदकर देहरादून /मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

पुलिस टीम में उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी कानि0 मनोज देव कानि0 प्रेम  राम कानि0 केदार सिंह व कानि0 भुवन चन्द् रहे।

उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।