Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

जिलाधिकारी ने बृद्धाश्रम पहुँचकर दिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश

 

बागेश्वर । जनपद में संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनीत कुमार ने नीलेश्वर स्थित वृद्धाश्रम पहुॅचकर वहॉ रह रहे वृद्धजनों से संवाद कर उनकी कुशलक्षम की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग एवं प्रबन्धक वृद्ध आश्रम को वृद्धजनों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की चिकित्सीय परीक्षण करना सुनिश्चित करें साथ ही आश्रम में रहने वाले लोगों के मनोरंजन आदि के लिए पर्याप्त व्यवस्थायें की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आश्रम में रहने वाले लोगों के बेहतर स्वास्थ सुविधाओं हेतु उनके आयुष्मान हैल्थ कार्ड बनवाये जाय साथ ही वृद्ध आश्रम के नजदीक चीड़ के पेड़ों की लॉपिंग करायी जाय ताकि आश्रम में रहने वाले बाहर धूप में आराम से बैठ सके।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आश्रम में रहने वाले समस्त वृद्धजनों को सर्दी के मौसम के दृष्टिगत बचाव हेतु उन्हें शाल, जैकेट, लोवर तथा फल आदि भी वितरित किये। इसके अतिरिक्त आश्रम की मॉग के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा आश्रम हेतु चाय का केन्टेनर, केसरोल/हॉटकेश आदि भी उपलब्ध कराये गये। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग को आश्रम में रहने वाले महिला वृद्धों के लिए महिला पीआरडी आदि की नियुक्ति करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही वृद्धजनों को और अधिक सुविधायें देने इसके लिए यह भी निर्देश दिये कि समाज कल्याण विभाग जिला योजना में वृद्धजनों हेतु डोरमेटरी/कक्ष से अटेच शौचालय हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
उल्लेखनीय है कि नीलेश्वर स्थित वृद्धाश्रम में 11 बेसहारा लोग निवासरत है जिसमें 06 पुरूष एवं 05 महिलायें सम्मलित है इन सभी वृद्धजनों के बेहतर देखभाल जिला प्रशासन के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वृद्धजनों को ठंड से बचाने आदि के दृष्टिगत हीटर एवं पर्याप्त मात्रा में कम्बल,रजार्इ आदि की व्यवस्था की गयी है साथ ही उन्हें निर्धारित मैनू के अनुरूप भोजन वितरित किया जा रहा है इसके अतिरिक्त अलाव हेतु लकड़ी आदि की व्यवस्थायें वृद्धजनों हेतु की गयी है।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बी0सी0 जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, अधीक्षक वृद्धाश्रम हेम चन्द्र जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement