भगत ने मांगी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा से माँफी -मेरा आशय इंदिरा जी को आहत करने का नहीं था
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की उनके द्वारा भीमताल में आयोजित कार्यकर्ता समलेन में एक शब्द से नेता प्रतिपक्ष आहत हुई है ऐसा उनके संज्ञान में आया है। जबकि उनका इसके पीछे कोई मंशा नही थी और यह उन्होंने सामान्य तौर पर कहा। उन्होंने कहा कि वह तथा उनकी पार्टी महिलाओ के समान के प्रति संकल्पित है। उनके शब्द से अगर नेता प्रतिपक्ष को कोई कष्ट पंहुचा तो वह खेद प्रकट करते हुए अपने शब्द समान सहित वापस लेते हैं।
