Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में नरभक्षी गुलदार को किया ढेर

बागेश्वर। ( आखरीआंख समाचार ) जिले के दयागंन गाँव मे कुछ दिनों पहले दो मासूमों की जान लेने वाला नरभक्षी गुलदार आखिर आज मशहूर शिकारी लखपत सिंह की टीम के हाथों ढेर हो ही गया।
गाँव मे आतंक व ख़ौफ़ का पर्याय बन चके इस गुलदार को मारने के लिए गाँव वालों द्वारा चक्का जाम किये जाने के बाद जब वन विभाग व प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई और शिकारी लखपत व जॉय हुकिल को बुलाया गया तो कल शाम करीब 6 बजे वन विभाग व लखपत की टीम द्वारा गुलदार को ढेर किया गया।
आपको यहाँ बताते चले कि नरभक्षी द्वारा इस गाँव मे एक 7 वर्षीय बच्चे को घर के आंगन से उठा कर मारा गया तो दूसरी घटना में गुलदार के डर से भागने में एक 15 वर्षीय बालक भी गधेरे में गिर जाने से काल के मुँह में असमय ही समा गया था। जिस वजह से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था।
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या एक गुलदार के मारे जाने से गाँव/ क्षेत्र में गुलदार के आतंक से निजात मिल जाएगी या उसकी जगह कोई नया गुलदार लेकर फिर जनता की समस्यायें जस की तस बनी रहेगीं।

Advertisement