Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

एलटी में चयनित अभ्यर्थियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे चयनित एलटी अभ्यर्थियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि सरकार, कोर्ट, विभागीय प्रमोशन और अन्य बहाने बनाकर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है। धरना स्थल परेड ग्राउंड पर सोमवार को चयनित एलटी अभ्यर्थी संगठन के बैनर तले अभ्यर्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कहा कि विभिन्न विषयों में चल रहे रिक्त पदों पर सरकार को शीघ्र नियुक्ति के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। संगठन संयोजक दिनेश जगूड़ी ने कहा कि सरकार अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। न्यायालय, विभागीय प्रमोशन आदि बहाने बनाकर अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है। तीन जनवरी 2017 को आयोग ने एलटी के विभिन्न विषयों के लिए 1214 पद निकाले ओर 21 जननवरी 2018 को भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। 21 मई को परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न कराई गई। लेकिन चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई। लम्बे इंतजार के बाद आयोग और सरकार इस ओर कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा कि यदि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अभ्यर्थी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अभिषेक प्रभाकर, प्रदीप रावत, सुभाष नेगी, रविन्द्र रावत, राकेश पवांर, अंशुमन, राजेश कुमार, हरेन्द्र राणा, दिव्या, स्वीटी, माधुरी, पारुल शर्मा, पूर्णिमा आदि मौजूद रहे।

Advertisement