March 29, 2026

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

 

बागेश्वर । श्री अमित श्रीवास्तव(I.P.S) नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर ने  आज दिनांकः 18-01-2021 को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में  सर्वप्रथम थानों में लम्बित विवेचनाओं/शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा उनके समय पर निस्तारण करने, अपराधों की विवेचना सही तरीके से किये जाने, आम जनमानस की समस्याओं का समय पर निस्तारण किये जाने एवं अपराधों की रोकथाम आदि के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों पर त्वरित संज्ञान लेकर शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाए।  थाना स्तर पर समय-समय पर स्थानीय लोगों को साइबर क्राइम व महिलाओं को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए तथा महिला हिसां सम्बन्धी अपराधों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। लोगों की शिकायतों/समस्याओं के निराकरण हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्रधानों/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ें। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण भी अपनी शिकायतों को व्हाट्सएप के माध्यम से हम तक भेज सकें। युवाओं में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नशा करने वाले बच्चों/युवाओं व उनके माता-पिता के साथ समय-समय पर काउंसिलिंग की जाए। ताकि उनके नशे की आदत को छुड़ाया जा सके।  अवैध शराब/मादक पदार्थों चरस, स्मैक आदि की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।  थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधों के नियंत्रण के लिए सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए जाएंगे और  समस्त पुलिस बल जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाते हुए मित्र पुलिस की छवि को ओर अधिक साकार करें। समस्त थाना/फायर व शाखा प्रभारी अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मियों की समस्याओं का भी समय पर निस्तारण करें।