Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन नवें दिन भी रहा जारी 

बागेश्वर। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय में चंचल सिंह की अध्यक्षता में जलसंस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। सभा में कर्मचारियों ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। इस कारण अब वे मजबूरन आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी पिछले नौ दिनों से आंदोलन पर बैठे हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के एक भी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली। जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन पूरन चंद्र चौबे ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, याली दत्त, राजेंद्र प्रसाद जोशी, रोहित राम, राजू अहमद, नंदन प्रकाश, पूरन सिंह, प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, सुरेश कुमार, रमेश सिंह, देवेंद्र चंद्र, शेखर चंद्र, बलवंत सिंह, जगदीश आदि कर्मचारी उपस्थित थे। इधर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव बालकृष्ण, बहादुर सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन, रमेश चंद्र, प्रकाश उपाध्याय, आशीष कुमार, शिव सिंह परिहार ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी के साथ कर्मचारी विरोधी भी है। आने वाले चुनावों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

 

Advertisement