-पुलिस लाईन बागेश्वर में पुलिस परिवार के मध्य आयोजित की गई पहाड़ी व्यंजन व रंगोली प्रतियोगिता
बागेश्वर । पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के आदेशानुसार जनपद में पुलिस परिवारों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाने के क्रम में दिनांकः 25-01-2021 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस लाईन मालता, बागेश्वर में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री अजय कुमार आर्या प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन के नेतृत्व में पहाड़ी व्यंजन, मास्क बनाओ, – रंगोली/ पेंटिंग जलेबी दौड़, सूई धागा दौड़, नींबू दौड़ आदि प्रतियोगिताओं की गई, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा अनेक पहाड़ी व्यंजन, भिन्न-भिन्न प्रकार के फेस मास्क व रंगोली/पेंटिंग बनाये गये। साथ ही बच्चों के मध्य उक्त जलेबी, सूई धागा आदि दौड़ कराई गयी। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
