बागेश्वर में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
बागेश्वर । 72 वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। इस पर अवसर पर मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, मत्स्य विकास रेखा आर्या ने पुलिस लार्इन में आयोजित परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मा0प्र्रभारी मंत्री द्वारा झण्डा रोहण कर परेड की सलामी ली, एवं परेड का निरीक्षण किया गया, तथा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधार्इ देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब द्वारा सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करते हुए संविधान का निर्माण किया है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसमें न केवल राज्य बल्कि नागरिकों एवं व्यक्तियों के भी अधिकारों एवं कर्तव्यों का उल्लेख किया है जिस पर हम सभी भारतवासियों को गर्व होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को यह स्वतंत्रता देते है कि वह बिना किसी दबवा एवं हस्त़क्षेप के अपने मताधिकार का प्रयोग करें एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए एक मजबूत सरकार का चयन करें। उन्होंने कहा कि यह हमारा संविधान ही है जो हमें वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है और यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक भारतीय एक गरीमा पूर्ण जीवन जी सके। संविधान के इन्ही आदर्शों को वास्तविक धरातल पर उतारने के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हए कहा कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे वीरों की सहादत से ही आज हम इस स्वतंत्र भारत में एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सके है। मा0 मंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला के सुरक्षा एवं कल्याण हेतु संचालित की जा रही राष्ट्रीय पोषण मिशन, मातृ वंदना योजना, निर्भया फंड एवं बेटी बचाओं -बेटी पढाओं, वन स्टॉप सेंटर आदि योजनाओं के सफलता पूर्वक संचालन करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सबल बनाने हेतु संचालित की जा रही इन योजनाओं के बारे में भी अगवत कराया। उन्होने कहा कि जनपद बागेश्वर बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत जनपद का लिंगानुपात बेहतर हैं जिसके लिए उन्होने सभी को बधार्इ दी। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस जवानों की मांग पर मा0 मंत्री जी द्वारा पुलिस जवानों के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की घोषणा की, जिसके लिए जिलाधिकारी से जिला योजना से जल्द से ज्लद प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 विषम परिस्थितियों का रहा जिसमें कोरोना संक्रमण के कारण कर्इ विकास कार्य बाधित हुए तथा कर्इ युवा बेरोजगार हुए। इस महामारी की रोकथाम के लिए हमारे वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन तैयार की गयी हैं, जो देश के गौरव के क्षण हैं। इससे निपटने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, डाक्टर्स, सफार्इ कर्मचारी व आमजनमानस बाधार्इ के पात्र है। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा उपस्थित प्रभारी मंत्री का जनपद में आगमन हेतु उनका आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र की जो शपथ हम सभी ने ली है उसे वास्तविक जीवन में अवश्य उतारा जाय उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारतीय समाज के स्वस्थ संचालन हेतु एक मजबूत व्यवस्था का निर्माण करता है जिसमें समाज के सभी वगोर्ं की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। भारतीय संविधान इस बात का भी उपबंध करता है कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास किये जाय। जिसके लिए सभी व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें यही राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा एवं देशभक्ति को प्रकट करता है। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा स्वतंत्रा संग्राम सैनानी स्व0 शिव लाल वर्मा की पत्नी नन्दी वर्मा, राम दत्त जोशी की पत्नी गोविन्दी देवी तथा गोविन्द सिंह नेगी की पत्नी पार्वती देवी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बागेश्वर में पंजीकृत सांसकृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनातर्ग्ात खेल के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाली विशाखा शाह को दस हजार रूपयें का चेक देकर सम्मानित किया गया, तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 22 जिसमें शिखा सुयाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, डॉ0 राजेन्द्र गुन्जयाल प्रभारी चिकित्साधिकारी बैजनाथ, सहायक अभियंता सिंचार्इ, संतोष कुमार लोहनी व्यैक्तिक सहायक उपजिलाधिकारी बागेश्वर, गोविन्द बल्लभ पांडे पूर्ति निरीक्षण, भुबन तिवारी व्यैक्तिक सहायक जिलाधिकारी, संतोष कुमार जोशी व्यैक्तिक सहायक मुख्य विकास अधिकारी, तथा पुलिस विभाग के 11 जिसमे प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या, उपनिरीक्षक निधि शर्मा, कुन्दर सिंह रौतेला, मीना रावत आदि अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक रणजीत सिंह बोरा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द सिंह भण्डारी, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानि किया गया। निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहें छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढाओं कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020 में बालिका लिंगानुपात में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत छानी की ग्राम प्रधान पूजा नेगी तथा ग्राम प्रधान कर्मी कपकोट की श्रीमती कौशल्या देवी को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी वही विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत तथा जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वााजारोहण किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा पुलिस लार्इन में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, उपाध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग जी0एस0मर्तोलिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, अध्यक्ष व्यापार मंडल बागेश्वर हरीश सोनी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द सिंह भण्डारी, रणजीत सिंह बोरा, इंदर फस्र्वाण जिला उपाध्यक्ष भाजपा, दलीप खेतवाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विपीन पंत, किशन सिंह मलडा, इन्द्र ंिसह परिहार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, अधि0अधि0नगरपालिका राजदेव जायसी, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित सभासद एवं जनसामान्य एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीप जोशी द्वारा किया गया।
