Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

गरुड़ में युवक कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

बागेश्वर गरुड़ ।   युवक कांग्रेस ने गरूड़ इकाई की संपन्न बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि युंका कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। गरुड़ में आयोजित बैठक में चंदन नेगी को ब्लाक उपाध्यक्ष, गिरीश तिवारी, संतोष खाती, अमित बिष्ट को महासचिव, शैलेंद्र गंगोला, विजय नेगी,अखिलेश फर्स्वाण को सचिव चुना गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि भाजपा से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारी में जुटने का आहवान किया। इस अवसर पर राहुल बिष्ट, लक्ष्मण कर्म्याल, रिजवान खान, मनोज कुमार, हरीश रावत, धीरज गडिय़ा,संजय फर्स्वाण, बसंत नेगी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राहुल बिष्ट ने की।

Advertisement