Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राफी के साथ बकरा भी भेंट

बागेश्वर। नव युवक मंगल दल की ओर से आयोजित लक्खा, बकरा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। चंतोला की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। मुय अतिथि शिल्पकार संघ की जिला प्रभारी रीतू आर्या ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ बकरा भी भेंट किया। बुधवार को चंतोला खेल मैदान में खेले गये फाइनल मुकाबले में चंतोला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 133 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवलेत की टीम तास के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 44 रन पर ही ढेर हो गई। चंतोला की टीम ने फाइनल मैच जीता। मैन आफ द मैच का पुरस्कार अनिल कुमार को और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार संजू को दिया गया। अंपायर की भूमिका में किशोर चंतोला, अरविंद, स्कोरर विनोद चंतोला और मैच का आंखों देखा हाल यशपाल ने सुनाया। इस मौके पर शिल्पकार संघ जिलाध्यक्ष बागेश्वर मनीष कुमार पूर्व प्रधानाचार्य मनोहर सिंह रौतेला, यशपाल रौतेला, एएनएम शांति रौतेला, जगदीश साहनी, पंकज रावत, मुकेश पाठक सहित आदि मौजूद रहे।

Advertisement