Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

पुलिस कर्मियों को डीजीपी ने प्रदान किए पदक 

देहरादून। गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुयालय में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा समान चिन्ह, सराहनीय सेवा समान चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुय भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीडि़तों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गयी है और आगे भी तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुयालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही। इस अवसर पर अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पीध्एम, वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, सहित समस्त अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिदेशक के सहायक द्वारा किया गया।

Advertisement