Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ   2 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

बागेश्वर ।  श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व श्री बिपिन चंद्र पंत  पुलिस उपाधीक्षक  बागेश्वर के पर्यवेक्षण में युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांकः 27-01-2021 को *श्री डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम* द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था व अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग ड्यूटी के दौरान द्यांगड़ बाईपास के पास संदिग्ध व्यक्ति 1.पंकज मणि शर्मा पुत्र श्री चिन्तामणि शर्मा निवासी हीरा नगर KVM स्कूल के पास, हल्द्वानी जिला नैनीताल से 4.36 ग्राम स्मैक व 2. नीरज कपकोटी पुत्र श्री आनन्द सिंह निवासी गैरखेत थाना कपकोट जिला बागेश्वर से 3.32 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। *जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000/- रूपये आंकी गई।* कुल- 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में उक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 06/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम पंकज मणि उपरोक्त व मु0अ0सं0- 07/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम नीरज कपकोटी पंजीकृत किया गया।

मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरूद्ध पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने  टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2,500/- के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

 

 

Advertisement