Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक  -1 से 10 मार्च तक गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ-2021 सहित कई अहम फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि है कि एक से 10 मार्च तक प्रदेश की ग्रीष्मकाली राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित होगा। प्रदेश का बजट 01 मार्च को सदन में रखा जाएगा। बताया कि बजट के लिए सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2021 के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के लिए मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिकृत किया गया है। उसके बाद जल्द ही कुंभ को लेकर एसओपी जारी की जाएगी। इस संबध में मुयमंत्री आखाड़ा परिषद के वार्ता करेंगे। सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ को लेकर केंद्र की गाइडलाइन्स का सती से पालन किया जाएगा। किसी भी सूरत में गाइडलइान्स में शिथलता नहीं होगी। चूंकि, कुंभ के दौरान, देश और विदेश से लाखों की संया में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है इसलिए सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन्स का सती से पालन करवाया जाएगा ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। बता दें कि कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन संचालन पर रोक लगाने की भी मांग की गई थी। स्वछ भारत मिशन में जिला स्तर पर बनाई गई जिलाधिकारियों के अधीन जिला स्तरीय समिति, जिला जल एवं स्वछता मिशन के पुनर्गठन के संबंध में, सदस्य के संबंध में, निर्णय किया गया कि अब सांसद या भारत सरकार के मंत्री के नामित सदस्य और विधायक या मंत्री के नामित सदस्य भी सदस्य बन सकेंगे। कौशिक ने बताया कि जल जीवन मिशन के ढांचे को स्वीकृत किया गया है। सरकार की ओर से विभाग के लिए 97 पदों पर सहमति बनने के बाद स्वीकृत भी किया गया है। उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली, 2021 प्रयापन के संबंध में अगली कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा। कौशिक ने बताया उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2021 प्रयापन के अंतर्गत प्रमोशन के संबंध में नियमावली प्रयापित की गई।

Advertisement