August 27, 2026

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन 

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीएम का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। बावजूद इसके पीएम नरेंद्र मोदी अछे दिनों की बात कर देश की जनता को छल रहे हैं। कहा भाजपा सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें आम जनता के लिए कुछ खास नहीं है। जबकि पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का विशेष ध्यान रखा गया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। महर ने कहा भाजपा सरकार ने देश की भोली-भाली जनता को धोखा दिया है। इस दौरान हिमांशु ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खीमराज जोशी, मनोज पांडे, जावेद खान, योगेश नगरकोटी, रहीम कुरैशी, हीरा विष्ट, मनोज ओझा, त्रिलोक विष्ट, दिनेश विष्ट, रजत विश्वकर्मा, शिवम पंत, शुभम विष्ट, कमलेश कन्याल, आशीष हावर्ड, अभिशेक कोहली, कार्तिक खर्कवाल, मनोज प्रधान, शाहबाज खान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने किया बेरीनाग में प्रदर्शन : बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने बेरीनाग में प्रदर्शन किया है। किसानों के मुद्दों को लेकर समर्थन में केन्द्र सरकार का पुतला भी फूंका है। मंगलवार को बेरीनाग के एसबीआई बैंक चौराहे में पूर्व विधायक नारायण राम आर्या के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि मोदीराज में युवा रोजगार को तरस रहे हैं। जबकि लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों को बजट बिगाड़ दिया है। वहीं सरकार का किसान बिल भी किसान विरोधी बिल है। कहा कि अगर महंगाई में जल्द लगाम न लगी और किसानों बिल रद्द नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भण्डारी, पंकज बोरा, भीम कुमार, मोती सिंह, हयात सिंह, पुष्कर लाल, ओम प्रकाश पन्त, जोड़ा राम, प्रकाश जोशी ,मदन राम मौजूद रहे।