Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया चरस तस्कर, डेढ़ किलो चरस बरामद

बागेष्वर। ( आखरीआंख समाचार ) जनपद की स्पेषन आपरेषन ग्रुप टीम ने एक किग्रा 679 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफतार करके अदालत के आदेष पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़ी गई चरस की कीमत 1 लाख 20 हजार रूपये बताई गई है। टीम ने कपकोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस अधीक्षक मुकेष कुमार के निर्देषन में स्पेषल आपरेषन ग्रुप व एडीटीएफ की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना के अनुसार गांसू पुल कर्मी के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिस पर एक युवक
उन्हें आते दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही युवक सकपका गया और भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेष राम पुत्र बीर राम निवासी बघर बताया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने
उससे एक किग्रा 679 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उसे एनडीपीएस के तहत गिरफतार कर न्यायालय में पेष किया और न्यायालय के आदेष पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। युवक को गिरफतार करने वालों में उपनिरीक्षक गोपाल राम समेत कां हेम चंद्र मठपाल, महेंद्र सिंह, इमदार हुसैन षामिल थे।

Advertisement