बागेश्वर में 616 किसानों को 4 करोड 20 लाख के ऋण वितरित किये
बागेश्वर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कृषि कल्याण योजना के तहत शनिवार को जनपद के सभी विकास खण्डों में ऋण मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले के तीनों विकास खण्डों के लगभग 616 किसानों को लाभान्वित किया गया। किसानो की आय दोगुनी करने के उददेश्य से सहकारिता विभाग की ओर से शून्य प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख रूपये का ऋण दिया गया। किसानो की आय मे बढोत्तरी करने के लिए कृषि एवं कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जडी बूटी उत्पादन, कुकुट पालन,मौन पालन व अन्य प्रायोजनों हेतु ऋण वितरित किये गये। जनपद का मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड बागेश्वर के सभागार मे आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी द्वारा की गर्इ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री चंदन राम दास तथा जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। शनिवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम मे जनपद के 616 पात्र लाभार्थियों को 4 करोड 20 लाख के ऋण वितरित किये गये। अपने सम्बोधन मे विधायक चंदन राम दास ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र के सीमान्त और गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले किसानों को एक लाख तथा पशुपालन जडी बुटी, दुग्ध व्यवसाय, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, पुष्प उत्पादन, जैविक खेती के लिए शून्य ब्याज दर पर यह की गर्इ ऋण व्यवस्था निसंदेह ही किसानों की आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित एवं विकास के लिए यह अनूठी पहल है। इससे अवश्य ही ेिकसान लाभान्वित होगें। किसानो को बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करा रही हैं जिसका ब्याज सरकार द्वारों बैंका को उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा कृषको की आय दोगुनी करने के लिए कर्इ महत्वाकांशी योजनायें संचालित की जा रही हैं तथा भार सरकार द्वारा रक्षा, स्वास्थ तथा कृषि क्षेत्र में बजट को दोगुना किया गया हैं। अपने सम्बोधन मे जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि खेती के साथ छोटे-छोटे व्यवसायों को अपनाने के लिए किसान इस ऋण से प्रोत्साहित होंगे। उनकी निश्चय ही आय मे वृद्वि होगी। इस व्यवस्था से महिलाओ को भी लाभ होगा। उन्होने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को 5 लाख रूपये का ऋण शून्य ब्याज पर दिये जाने की योजना भी लाभकारी हैै। निश्चय ही किसानो एवं महिलाओं के आर्थिक विकास मे यह ऋण उनके आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनने मे सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष में जनपद के 35 सौ किसानों को लगभग 45 करोड की धनराशि के ऋण वितरित कियें जा चुकें है, तथा 04 करोड से अधिक की धनराशि वर्तमान समय में वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एक लाख से तीन लाख तक का ऋण बिना ब्याज का तथा कृषि समूह के लिए 05 लाख का ऋण सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा हैं, जो कि कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए कारगर साबित होगा। इसके लिए उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ लेने को कहा है। अपने सम्बोधन में ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी ने कहा कि इस प्रकार के ऋण मेले निश्चय ही किसानो का उत्साहवर्धन के लिए आवश्यक है। इन मेलों के माध्यम से सरकारी योजनाओ की जानकारी भी किसानों को मिलती है। हमारे क्षेत्र के सभी किसान विशेषकर महिलाये जागरूक एवं परिश्रम के लिए समर्पित हैं। वर्चुवल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण शून्य ब्याज दर कृषि ऋण योजना के तहत वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुवली प्रदेश के लगभग 50 हजार लोगो के साथ संवाद करते हुये कहा कि किसान हमारे विकास की रीढ है किसानो के विकास तथा उनकी आय मे दोगुना वृद्वि करने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। उन्होने कहा कि सहकारिता विभाग का यह ऋण मेला प्रदेश के 95 विकास खण्डो तथा 5 अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर आयोजित किया गया हेै। इस ऋण मेले से प्रदेश के 25 हजार लोगों को कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जडी बूटी उत्पादन, कुकुट पालन,मौन पालन व अन्य प्रायोजनों के लिए शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। निश्चय ही इससे किसानो की आय मे वृद्वि होगी। इस अवसर पर उपस्थित 17 किसानों को चैंक वितरित कियें गयें जिसमें तारा सिंह एवं जगदीश चन्द्र जोशी को 03-03 लाख तथा भाष्कर चन्द्र काण्डपाल, प्रकाश तिवारी, रमेश चन्द्र चौबे तथा त्रिलोक सिंह आदि को 01-01 लाख के चैक वितरित कियें गये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, निदेशक अल्मोंड़ा जिला सहकारी बैंक रघुवीर सिंह दफौटी, जिला सहायक निबंधक मनोहर सिंह मर्तोलिया, सहायक शाखा प्रबंधक युद्धवीर सिंह बिष्ट, खडक सिंह टगडिया, रमेश सिंह सहित जनप्रतिधि एवं कृषक तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
